मुख्यपृष्ठविश्वचीन का चंद्रयान लौट आया

चीन का चंद्रयान लौट आया

चीन के चांग’ई-६ अंतरिक्ष यान ने विज्ञान जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। चीन का अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर गया था, जो लौट आया है। ये यान पहली बार दक्षिणी ध्रुव से नमूने लेकर लौटा है। चांग’ई-६ उत्तरी चीन के इनर-मंगोलियन इलाके में उतरा। इसके बाद चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के निदेशक जांग केजियान ने एक प्रेस कॉन्प्रâेंस में कहा कि अभियान पूरी तरह सफल रहा। केजियान ने कहा कि मैं अब घोषणा करता हूं कि चांग’ई-६ लूनर एक्सप्लोरेशन मिशन ने पूरी सफलता हासिल की है। चीनी वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि चांग’ई-६ जो नमूने लेकर आया है, उनमें अन्य चीजों के साथ-साथ २५ लाख साल पुरानी ज्वालामुखीय चट्टानें भी होंगी, जो चंद्रमा के दो तरफ के भौगोलिक फर्क को समझने में मदद करेंगी।

अन्य समाचार