विक्रम सिंह / सुल्तानपुर
निषाद पार्टी सुप्रीमो व योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के ‘बयान’ से कांग्रेसी बौखला उठे हैं। शुक्रवार को सुल्तानपुर जिलामुख्यालय में बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम गौरव शुक्ल को सौंपकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बर्खास्तगी व एफआईआर की मांग की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि योगी सरकार खुद गुंडे माफियाओं को संरक्षण दे रही है, जिसका महिमा मंडन उनके सहयोगी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने खुले मंच से किया है। मंत्री संजय निषाद के उक्त बयान से ही स्पष्ट होता है कि प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था को परिभाषित करने के लिए पर्याप्त है। प्रदेश में दिन प्रतिदिन लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं, सरकार कानून व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह से नाकाम है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गुंडे-माफियाओं को पाल रही है। प्रदर्शन में वरिष्ठ नेतागण हरीश त्रिपाठी, नफीस फारुकी, एस.सी मिश्र, हौसिला प्रसाद भीम, कुमारी निकलेश सरोज, सुब्रत सिंह सनी, पवन मिश्र कटावा, मंसूर अहमद, अशोक सिंह, इमरान अहमद, ममनून आलम, मनोज कुमार तिवारी, जनार्दन शुक्ल, अमोल बाजपेयी, अजय मिश्र, सुनील चौहान, लालता पाठक, नंद लाल मौर्य, जमीदार यादव, राम भवन पांडे, मेराज अहमद, विभु पांडेय, देवेंद्र तिवारी, नितिन मिश्र, संतोष तिवारी, मनीष तिवारी, राम सजीवन, विकास मिश्र आदि लोग शामिल रहे।