मुख्यपृष्ठनए समाचारप्रगति यात्रा पर कल गया आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कांग्रेसियों...

प्रगति यात्रा पर कल गया आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कांग्रेसियों ने पूछे 11 सवाल

अनिल मिश्र / पटना

अति प्राचीन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला मोक्ष एवं ज्ञान की धरती गया जिला के वर्षों से लंबित एवं पुरानी मांगों पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सवाल पूछते हुए अविलंब पूरा कराने की अपनी आवाज को बुलंद किया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, विपिन बिहारी सिन्हा, श्रीकांत शर्मा, टिंकू गिरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद समद, साधु शरण सिंह आदि ने गयावासियों की ओर से निम्नलिखित सवाल पूछे हैं।-1. अति प्राचीन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गया शहर को अभी तक देश के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल क्यों नहीं किया गया। 2. गया जिला को देश के रामायण सर्किट से क्यों नहीं जोड़ा गया। 3. वर्षों से शिलान्यास किया हुआ स्टील प्रोसेसिंग प्लांट ऐरू वजीरगंज गया का अभी तक निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं हुआ? 4. गया जिला सहित मगध क्षेत्र के दो वर्षों पुराने उत्तर कोयल सिचाई परियोजना तथा ढाढर सिचाई परियोजना के झारखंड से पानी का समाधान एवं इसके अधूरे कार्य अभी तक क्यों पूरा नहीं हुआ। 5. पूर्व-मध्य रेलवे के महत्पूर्ण एवं वृहद गया रेल्वे जंक्शन, जो वर्ल्ड क्लास निर्माणाधीन रेलवे जंक्शन है, उसे रेलवे डिविजनल जोन बनाने की पुरानी मांग अभी तक क्यों अधूरी है। 6. उत्तर बिहार के दरभंगा की तर्ज पर मध्य-दक्षिण बिहार के गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को एम्स का दर्जा देकर विकसित कराने की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई। 7. गया शहर के चारों दिशाओं में स्थित इश्वर चौधरी हॉलट, मानपुर जंक्शन, बंधुआ, कष्ठा रेलवे स्टेशन का चहुंमुखी विकास एवं बागेश्वरी, कटारी, बंधुआ, मानपुर, पंचायती अखाड़ा आदि रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ। 8. गया शहर के बीचोंबीच स्थित उत्तर-दक्षिण दिशाओं में फैले फल्गु नदी के पूर्वी क्षेत्र में सलेमपुर से अलीपुर तथा पश्चिम छोर पर केन्दुई से कंडी तक दोनों ओर तटबंध तथा सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। 9. बिहार के मैनचेस्टर कहे जाने वाले मानपुर के पटवा, तांती, बुनकरों के लिय शादीपुर में 23 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित हैंडलूम टेक्सटाइल पार्क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। 10. गया जो बिहार के पर्यटन राजधानी बनने की सभी अहर्ताओं को रखता है, जिसे सूबे का पर्यटन राजधानी अभी तक क्यों नहीं बनाया गया।11. गया शहर का एक मात्र हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम बेहाल एवं जर्जर होने से यहां सभी प्रकार के कार्यक्रम, मैच आदि बंद कर, तो दूसरी ओर भूसंडा सलेमपूर स्टेडियम सह एथलेटिक्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य 13 एकड़ अधिग्रहित जमीन पर शुरू नहीं हुआ है। नेताओ ने मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा पर कल यानी 13 फरवरी 2025 को गया आगमन पर जिला की महान जनता की ओर से कांग्रेस पार्टी के नेताओ कार्यकर्ताओं ने निम्नलिखित सवालों का जवाब चाहती है।

अन्य समाचार