मुख्यपृष्ठनए समाचारमुरबाड के किसानों पर संकट, धान खरीद केंद्रों की देरी से बढ़ी...

मुरबाड के किसानों पर संकट, धान खरीद केंद्रों की देरी से बढ़ी परेशानी

सामना सवांददाता / कल्याण

मुरबाड तालुका के आदिवासी इलाकों के करीब हजाराें किसान धान खरीद केंद्रों के समय पर शुरू न होने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हर साल नवंबर में शुरू होनेवाले ये केंद्र इस बार दिसंबर के मध्य तक भी चालू नहीं हो सके।

आदिवासी विकास महामंडल हर साल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए खरीद केंद्र खोलता है, जहां किसान अक्टूबर-नवंबर में ऑनलाइन पंजीकरण कर धान बेचते हैं। लेकिन इस बार माल, दुधनोली, न्याहाडी और पाटगांव के खरीद केंद्र समय पर शुरू नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अब तक शुरू नहीं हुआ है, जबकि अंतिम तारीख 15 दिसंबर है। इससे इतने कम समय में पंजीकरण और खरीद प्रक्रिया पूरी करना मुश्किल लग रहा है। कई किसानों ने मजबूरी में अपना धान निजी व्यापारियों को कम कीमत पर बेच रहे है।

बता दें कि तालुका के किसान सहकारी सोसायटी या गहने गिरवी रखकर कर्ज लेते हैं और फसल कटाई के बाद कर्ज चुकाने के लिए धान बेचते हैं। खरीद केंद्रों की देरी से उनका यह चक्र बाधित हो गया है। किसानों ने मांग की है कि ऑनलाइन पंजीकरण जल्द शुरू कर खरीद केंद्र चालू किए जाएं।

आदिवासी विकास महामंडल के उप प्रादेशिक व्यवस्थापक सागर सोनावणे ने बताया कि माल और पाटगांव में पंजीकरण शुरू हो चुका है। अगले सप्ताह से खरीद केंद्र भी चालू कर दिए जाएंगे।

अन्य समाचार

जीवन जंग