सामना संवाददाता / मुजफ्फरपुर
बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी क्षेत्र के रहने वाले मो. रेहान की मुंबई में मौत हो गई। वह मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया घूम रहा था। इस नाव हादसे में कुल १३ लोग की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे, जिसमें रेहान भी शामिल था जो दिल्ली घूमने के बाद मुंबई गया था और इसी दौरान हादसा हो गया। रेहान की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि इस हादसे में मुजफ्फरपुर के दो युवक शामिल थे, जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। मृतक मो.रेहान शहर के चर्चित खालसा रेडीमेड गारमेंट में बतौर सेल्स मैनेजर का काम करता था और वह अपने दोस्त हर्ष कुमार के साथ पहले दिल्ली गया और फिर वहां से मुंबई घूमने के लिए गया था। इस घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है। मृतक रेहान के पिता ने बताया कि वह ११ दिसंबर को अपने शॉप के ऑनर के साथ में पहले दिल्ली में गया था घूमने के लिए, फिर उसके बाद मुंबई गया। इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस से नगर थाना को और फिर नगर थाना की पुलिस ने हमें दी। क की गई जान