मुख्यपृष्ठनए समाचारम्हाडा के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं विकासक! ...कामबंदी नोटिस सिर्फ...

म्हाडा के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं विकासक! …कामबंदी नोटिस सिर्फ दिखावा, किराएदारों और निवासियों का १८८ करोड़ बकाया

सामना संवाददाता / मुंबई
म्हाडा की तमाम कोशिशों के बावजूद शहर के संक्रमण शिविरों का बकाया किराया वसूली का मामला सुलझता नहीं दिख रहा। कुछ चुनिंदा विकासकों को पर ६५ करोड़ रुपए से अधिक का किराया बकाया है, किराया वसूली के लिए म्हाडा ने विकासकों कामबंदी नोटिस भी भेजा था। इसके बावजूद विकासकों पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है, यानी म्हाडा के आदेश को विकासक ठेंगा दिखा रहे है। सूत्रों के अनुसार, म्हाडा एक बार फिर कामबंदी का नोटिस भेजने की योजना बना रही है।
मुंबई के ३४ संक्रमण शिविरों में २० हजार मकान हैं, लेकिन विकासकों और घुसपैठियों की मनमानी से म्हाडा को न सिर्फ आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि इन शिविरों का मूल उद्देश्य भी पीछे छूट गया है। मूल निवासियों से तो म्हाडा ५०० रुपए मासिक किराया वसूलती है, पर घुसपैठियों से ३००० रुपए और विकासकों से ६००० रुपए वसूलने का दावा कागजों तक सीमित है। बताया जाता है कि निवासियों और विकासकों पर अब तक लगभग १८८ करोड़ रुपए बकाया है, लेकिन म्हाडा इन किराएदारों पर नोटिस भेजने के अलावा कोई ठोस कदम विकासकों के खिलाफ नहीं उठा सकी है।

अन्य समाचार