मुख्यपृष्ठनए समाचारनगर निगम अधिकारी की तानाशाही : रु. १५ हजार का नाश्ता किया,...

नगर निगम अधिकारी की तानाशाही : रु. १५ हजार का नाश्ता किया, उस पर धौंस भी दिखाई! 

राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने के बाद सरकारी अधिकारी भी धौंस जमाने में पीछे नहीं हैं। आए दिन धमकाने की खबरें आती रहती हैं। अब सिकंदरा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक होटल में रुके कुछ अधिकारी १५ हजार रुपए का चाय-नाश्ता कर गए और जब पैसा चुकाने की बारी आई तो आनाकानी करने लगे। ये सभी अधिकारी होटल मालिक से झगड़ते रहे और फिर उसे डराते-धमकाते भी रहे।
दरअसल, सिकंदरा में एक होटल में नगर निगम के अधिकारियों और होटल मालिक के बीच तीखी बहस हुई। इस होटल में नगर निगम की टीम चाय-नाश्ता के लिए रुकी हुई थी। जब इन सभी अधिकारियों ने चाय-नाश्ता कर लिया तो फिर होटल मालिक ने इन्हें १४,७०० रुपए का बिल थमा दिया। यहां तक कि होटल मालिक ने २ हजार का डिस्काउंट भी दिया। आधिकारी फिर भी नहीं माने और बिना पैसा दिए वहां से निकल गए। वैसे अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी अयोध्या जा रहे थे, तभी नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों की बस चाय-नाश्ता करने के लिए रुकी थी। इस दौरान नगर निगम ग्रेटर की पशु शाखा की उपायुक्त रजनी मादिवाल और अग्निशमन शाखा की उपायुक्त सरिता चौधरी ने होटल के बिल को लेकर काफी बहस की। होटल मालिक ने अधिकारियों ने होटल के स्टाफ को धमकाया और कार्रवाई की धमकी दी। इसके अलावा पैसे नहीं चुकाए।

अन्य समाचार