मुख्यपृष्ठनए समाचारयुगांडा में 'डिंगा-डिंगा' का आतंक, महिलाएं और लड़कियां हो रहीं प्रभावित

युगांडा में ‘डिंगा-डिंगा’ का आतंक, महिलाएं और लड़कियां हो रहीं प्रभावित

 

नई दिल्ली: अफ्रीका के युगांडा में एक रहस्यमयी बीमारी ‘डिंगा-डिंगा’ का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण शरीर में अत्यधिक कंपन होता है। इस बीमारी ने देश के बुंडिबुग्यो जिले में भय का माहौल बना दिया है, जहाँ करीब 300 लोग इससे प्रभावित हैं। स्थानीय समाचार पत्रों के अनुसार, डिंगा-डिंगा मुख्य रूप से महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित कर रहा है। इसके लक्षणों में बुखार और शरीर का अत्यधिक कांपना शामिल है, जिससे प्रभावित व्यक्ति के लिए चलना भी मुश्किल हो जाता है।

युगांडा के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कियिता क्रिस्टोफर के मुताबिक, इस बीमारी का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जा रहा है और अब तक किसी की मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया, “इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि हर्बल दवाओं से इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है। हम विशिष्ट उपचार का उपयोग कर रहे हैं, और अधिकांश मरीज़ एक सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं।”

यह बीमारी अपनी भयंकरता और रहस्यमय लक्षणों के कारण कुछ हद तक इतिहास में 1518 में यूरोप में फैले ‘डांसिंग प्लेग’ जैसी बीमारियों की याद दिलाती है, जब लोग अपनी इच्छा के खिलाफ कई दिनों तक अनायास नाचते रहते थे और अत्यधिक थकावट के कारण कई लोग मर जाते थे।

अन्य समाचार