मुख्यपृष्ठनए समाचारफडणवीस-बावनकुले के विदर्भ में भाजपा को डबल झटका! ... शिवसेना में शामिल हुआ...

फडणवीस-बावनकुले के विदर्भ में भाजपा को डबल झटका! … शिवसेना में शामिल हुआ पूर्व विधायक

– पूर्व सासंद ने दिया इस्तीफा
सामना संवाददाता / मुंबई
विदर्भ के नेता व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के विदर्भ में भाजपा को कल डबल झटका लगा है। भाजपा के पूर्व विधायक कल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष में शामिल हुए। वहीं भाजपा के पूर्व सांसद ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी ने राज्य में भारी सफलता अर्जित की है। खासकर भाजपा का गढ़ माने जानेवाले विदर्भ में महाविकास आघाड़ी ने सेंधमारी करते हुए १० में से ७ सीटों पर जीत हासिल की है। इसके बाद भाजपा के गढ़ में अब फूट पड़ने लगी है। भाजपा नेता एक के बाद एक पार्टी को अलविदा करते हुए महाविकास आघाड़ी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में कल शुक्रवार को विदर्भ में भाजपा को दो डबल झटके लगे। इसमें गोंदिया के पूर्व विधायक और भाजपा नेता रमेश कुथे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में शामिल हो गए हैं, जबकि पूर्व सांसद शिशुपाल पटले ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।
रमेश कुथे ने शुक्रवार को मातोश्री स्थित निवास पर शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथों शिवबंधन बांधकर पक्ष में प्रवेश किया। इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने उनका और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया। रमेश कुथे साल २०१९ में शिवसेना से भाजपा में शामिल हो गए थे।

अन्य समाचार