मुख्यपृष्ठग्लैमरजहर पी लिया...!

जहर पी लिया…!

भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल के फैंस उस समय चिंता में पड़ गए जब उन्हें अपने स्टार क्रिकेटर के स्वास्थ्य से जुड़ी एक खबर पढ़ने को मिली। दरअसल, जब वे रणजी ट्रॉफी मैच खेलकर अगरतला लौट रहे थे तभी एअरपोर्ट पर फ्लाइट में चढ़ते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके मुंह और गले में तकलीफ होने लगी। तुरंत उन्हें अगरतला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अब वे खतरे से बाहर हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। लेकिन अब उनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे की जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि मयंक ने पानी समझकर एक बोतल से एसिड जैसा कुछ पदार्थ पी लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मयंक ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने साजिश का आरोप लगाया है। डिस्चार्ज होने से पहले मयंक ने अपने पैंâस को जानकारी साझा करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है `मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। वापसी के लिए कमर कस रहा हूं। प्रार्थनाओं, प्यार और समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद।’ भले ही खिलाड़ी अब खतरे से बाहर हो लेकिन सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि कहीं उन्हें `जहर’ देने की कोशिश तो नहीं की गई…?

अन्य समाचार