मुख्यपृष्ठअपराधबिहार के मनेर में पुलिस गश्ती टीम पर नशेबाजों का हमला...दारोगा की...

बिहार के मनेर में पुलिस गश्ती टीम पर नशेबाजों का हमला…दारोगा की वर्दी भी फाड़ी

अनिल मिश्र / पटना

होली के त्योहार को लेकर बिहार के पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सख्त नजर आया, ताकि होली का त्योहार प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाए। लेकिन बिहार की राजधानी पटना के मनेर स्थित खासपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास नशेबाजों की टोली ने पुलिस गश्ती टीम पर हमला कर दिया, जिसके कारण कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इस घटना में मनेर थाना के एक दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसके अलावा दारोगा की वर्दी फाड़ने का भी मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, पुलिस टीम ने खासपुर बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा के पास नशेबाजों को हंगामा देखकर उनको समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच नशेबाजों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया, वहीं पुलिस टीम के साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट में नशेबाजों ने मनेर के दारोगा विवेक कुमार यादव की वर्दी भी फाड़ दी, जिसमें दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इस घटना में संलिप्त दो लोगों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दस लोगों को नामजद और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज किया गया है। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि खासपुर के पास मनेर थाना के दरोगा विवेक कुमार यादव और अन्य पुलिसकर्मी होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए गश्ती कर रहे थे।

अन्य समाचार