मुख्यपृष्ठनए समाचारएकनाथ शिंदे फिर नाराज ... फडणवीस की बैठक से मुंह फेरा! ...नगर...

एकनाथ शिंदे फिर नाराज … फडणवीस की बैठक से मुंह फेरा! …नगर विकास और जलापूर्ति विभाग की समीक्षा बैठकें भी रद्द

सामना संवाददाता / मुंबई
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच नहीं पट रहा है। मुख्यमंत्री पद, मलाईदार मंत्रालय, पालकमंत्री पदों को लेकर शिंदे की नाराजगी पहले भी सामने आई थी, वो आज भी बरकरार है। इसका ताजा उदाहरण मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा बुलाई गई बैठक में दिखाई दिया। इस बैठक से उप मुख्यमंत्री शिंदे ने मुंह फेर लिया। इतना ही नहीं, नगर विकास और जलापूर्ति विभाग की समीक्षा बैठकें भी उन्होंने रद्द कर दीं। हालांकि, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में कल मंत्रालय में सोशल वॉर रूम की बैठक हुई। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत अन्य मंत्री बैठक में मौजूद थे, लेकिन एकनाथ शिंदे ने इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग नहीं लिया। शिंदे के पास नगर विकास और जलापूर्ति विभाग की जिम्मेदारी है। इन दोनों विभागों की समीक्षा बैठक भी कल निर्धारित थी, लेकिन उन बैठकों को शिंदे ने आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया।
पार्टी के अंदर भी नाराजगी
मंत्रिमंडल की बैठक में गैरमौजूदगी के साथ ही शिंदे द्वारा अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में भी अनुपस्थिति से यह अंदेशा जताई जा रही है कि वे फिर से नाराज हो गए हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने सातारा के दरेगांव जाने का फैसला नहीं लिया है और न ही उन्होंने अपनी अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट किया है। शिंदे के पैâसलों को लेकर पार्टी के अंदर भी नाराजगी बढ़ने की बातें सामने आ रही हैं।

उम्मीदों के मुताबिक फैसले
न होने से थी नाराजगी
इससे पहले एकनाथ शिंदे की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि उनकी उम्मीदों के मुताबिक फैसला नहीं हुआ था। रायगड और नासिक के पालक मंत्री पदों को लेकर विवाद हुआ था। उस समय उन्होंने अपने गांव जाने का विकल्प चुना था। इसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने इन दोनों जिलों के पालक मंत्री पदों के पैâसले पर स्थगिती दे दी थी, वो विवाद अब भी सुलझा नहीं है। इसी बीच भाजपा ने रायगड का पालक मंत्री पद वापस देकर शिंदे से मुंबई शहर का पालक मंत्री पद छीनने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। नई सरकार में उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे शिंदे के नाराज होने की खबरें आ रही हैं।

अन्य समाचार