मुख्यपृष्ठनए समाचारएग्जि पोल है धंधा! जिनकी खाएंगे रोटी, उनकी बजाएंगे ताली संजय राऊत...

एग्जि पोल है धंधा! जिनकी खाएंगे रोटी, उनकी बजाएंगे ताली संजय राऊत का जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

एग्जिट पोल बनानेवाली कई कंपनियां हैं। हर कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा की होड़ मची है। इस काम को ये मुफ्त में नहीं करती हैं। जिनकी खाएंगे रोटी, उनकी बजाएंगे ताली इस नीति पर ये कंपनियां काम करती हैं। बड़े दल इन कंपनियों को पैसे देते हैं और अपने मन-मुताबिक एग्जिट पोल तैयार कराते हैं। पैसा फेंको तमाशा देखो। एग्जिट पोल धंधा है, पैसे मिलने पर वे नंबर घुमा देते हैं। इस तरह का जोरदार हमला शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राऊत ने किया है।

संपूर्ण देश में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार शाम को एग्जिट पोल के अनुमानों की घोषणा की गई। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, देश में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राऊत ने भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही प्रâॉड तरीके का एग्जिट पोल है। ओपिनियन और एग्जिट पोल किस तरह से गलत साबित होते हैं, यह देखते आया हूं। एग्जिट पोल तय किए गए आंकड़े हैं। राजस्थान में लोकसभा की २६ सीटें हैं और एक एग्जिट पोल कंपनी ने बताया है कि भाजपा को वहां ३३ सीटें मिल रही हैं। संजय राऊत ने कहा कि मुझे लगता है कि ये सभी कंपनियां मिलकर भाजपा को देश में ८०० से ९०० सीटें दे ही देंगी। मोदी इतना ध्यानरत हैं। इतना ध्यान कर रहे हैं। इतने वैâमरे लगाकर उन्होंने साधना-तपस्या की। ऐसे ध्यानरत व्यक्ति को तो ८०० सीटें मिलनी ही चाहिए। संजय राऊत ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मैं ऐसा कहूंगा कि तभी तो यह ध्यान के माध्यम से होगा।

इंडिया गठबंधन की ही बनेगी सरकार

संजय राऊत ने कहा कि हम देख रहे हैं कि वैâसे भाजपा और उसकी मशीनरी हर चीज को प्रभावित करती है। जयराम रमेश ने कल कहा था कि अमित शाह ने पिछले २४ घंटों में देशभर के १८० जिलाधिकारियों को फोन पर धमकाया है। किस तरह की धमकी दिए होंगे, यह मुझे अलग से बताने की जरूरत नहीं है। इस तरह से ये मशीनरी पर दबाव बनाते हैं। यदि आपको जीत का पूरा विश्वास है तो दबाव तंत्र की जरूरत क्यों है। ऐसी धमकियां देकर, ध्यान-तपस्या करके चुनाव नहीं जीता जा सकता है। इस देश में इंडिया गठबंधन की सरकार ही बनेगी।

१८ का रहेगा शिवसेना का आंकड़ा

२९५ से ३१० तक हमारा लोगों में लिया गया रुझान है। हम सरकार बना रहे हैं। महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी को ३५ से ज्यादा सीटें मिलेंगी। तीस तो पक्का जीतेंगे। इस बार जनता का महाराष्ट्र में क्या रुझान है। इस सैंपल सर्वे से यह पता नहीं चल सकता। पिछले कुछ दिनों से सुन रहा हूं कि बारामती में सुप्रिया सुले हार जाएंगी। हमारा कहना है कि सुप्रिया सुले कम से कम डेढ़ लाख वोटों से जीतेंगी। शिवसेना का आंकड़ा अठारह का ही रहेगा। कांग्रेस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहेगा।

इन राज्यों में होगा परिवर्तन
देश में महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा इन राज्यों में परिवर्तन होंगे। हम जानते हैं कि लोगों का रुझान क्या कहां है। उसके लिए हमें साधना, ध्यान, वैâमरा लगाकर बैठने की जरूरत नहीं है। हम जानते हैं कि नतीजा क्या होगा। हम यहां गोटी खेलने के लिए नहीं हैं। संजय राऊत ने भाजपा से कहा कि हमारा जीवन राजनीति की बजाय पत्रकारिता में बीता है।

अन्य समाचार