मुख्यपृष्ठनए समाचार‘अंधविश्वास’ के फेरे में फडणवीस! ...४० दिनों बाद भी सीएम निवास ‘वर्षा’...

‘अंधविश्वास’ के फेरे में फडणवीस! …४० दिनों बाद भी सीएम निवास ‘वर्षा’ में नहीं हुए शिफ्ट

– शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार
रामदिनेश यादव / मुंबई
महाराष्ट्र राज्य में राजनेताओं के बीच काले जादू और अंधविश्वास का बोलबाला है। ऐसे कई नेता हैं, जो जादू टोना आदि पर विश्वास करते हैं। वे खुले में भले इससे इनकार करते हो, लेकिन छुपकर वे इसके लिए पूजा-पाठ करवाते हैं।
अब इसी अंधविश्वास को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम इन दिनों चर्चा में है। पिछले वर्ष नवंबर में महायुति की सरकार फर्जी वोटों के सहारे स्थापित तो हो गई और मुख्यमंत्री के असल दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को हटाते हुए देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन फडणवीस शपथ लेने के बाद अब तक मुख्यमंत्री निवास ‘वर्षा’ बंगले में शिफ्ट नहीं हुए हैं इसलिए अब उनके ऊपर तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

शिंदे के जाने के बाद ‘वर्षा’ में मिले थे नींबू!
-क्या इसीलिए फडणवीस नहीं हुए शिफ्ट?

कुछ लोगों का कहना है कि सीएम फडणवीस जादू-टोना को मानते हैं, वे काले जादू पर विश्वास करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने रिस्क लेना उचित नहीं समझा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अभी तक अपने अधिकृत सरकारी निवास ‘वर्षा’ में शिफ्ट नहीं हुए हैं। इस बारे में अंधविश्वास और काले जादू की चर्चा हो रही है। चर्चा है कि इस बंगले को खाली करते समय पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यहां किसी तरह की पूजा करवाई थी। जब वे ‘वर्षा’ से गए तब बड़ी संख्या में नींबू मिले थे। जिसे काला जादू मानकर फडणवीस अब तक इसमें शिफ्ट नहीं हुए हैं। फडणवीस अब वहां जाने से डर रहे हैं इसीलिए सीएम बनने के लगभग दो महीने बाद भी वे वर्षा में शिफ्ट होने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि सीएम फडणवीस जादू-टोना को मानते हैं, वे काले जादू पर विश्वास करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने रिस्क लेना उचित नहीं समझा। शिंदे की ‘कलाओं’ से वाकिफ देवेंद्र फडणवीस ‘वर्षा’ निवास स्थान में जाने से डर रहे हैं।

फडणवीस के पास नहीं है जवाब
भाजपा के नेता यह मानने को तैयार नहीं हैं और वे फडणवीस को अंधश्रद्धा से दूर बता रहे हैं, लेकिन विपक्ष तो सवाल पूछ रहा है कि यदि फडणवीस काले जादू पर भरोसा नहीं करते हैं तो छोटी सी पूजा करके वे ‘वर्षा’ में प्रवेश क्यों नहीं कर रहे हैं? पर फडणवीस ने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है।

कई नेता होते हैं अंधविश्वासी
राजनीतिक जानकारों की मानें तो नेता हो या मंत्री, वे भले ही खुद को सामान्य बताएं, लेकिन वे अंधविश्वासी होते हैं। जादू-टोना, काला जादू, पूजा-पाठ पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। कई मंत्री तो अलग तरीके से पूजा करवाते हैं। सरकारी अधिकारियों की मानें तो ‘वर्षा’ निवास का रिपेयरिंग कार्य शुरू है, जिसके लिए सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। फडणवीस के एक करीबी नेता ने बताया कि ‘वर्षा’ निवास स्थान को अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपना कार्यालय बनाएंगे और यहां से उनकी पूरी टीम काम करेगी।

अन्य समाचार