राधेश्याम सिंह / नालासोपारा
अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ, नालासोपारा टीम ने एक वेश्या दलाल को गिरफ्तार करके दो महिला पीड़ितों को बचाने में सफलता प्राप्त किया है। यह कार्रवाई क्राइम डीसीपी अविनाश अंबुरे और एसीपी (प्रशासन) भास्कर पुकले के मार्गदर्शन में यूनिट के पुलिस निरीक्षक सौरभी पवार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी व महिला पुलिसकर्मी ने कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 अप्रैल को प्रातः 07.15 बजे अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ, नालासोपारा को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि महिला वेश्या महिलादलाल उम्र 35 वर्ष, वेश्यावृत्ति में लिप्त है। पुरुष ग्राहक को वह व्हॉट्सऐप के माध्यम से लड़कियों की फोटो भेजती है तथा वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियां उपलब्ध कराती है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फर्जी ग्राहक और दो पंच को बुलाया गया। पता चला कि महिला वेश्यादलाल होटल वेस्टन इन फैमिली रेस्टोरेंट, बाभोला में वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियां उपलब्ध कराती, ऐसी जानकारी पुलिस निरीक्षक सौरभी पवार को मिली। उसके बाद पुलिस टीम फर्जी ग्राहक और दो पंच उस स्थान पर गए। महिला दलाल को ग्राहक के साथ रकम तय कर मोबाइल फोन पर इंटरनेट के माध्यम से व्हॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया का उपयोग कर वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियां उपलब्ध कराते हुए पकड़ी गई। उपरोक्त महिला आरोपी के खिलाफ सहायक पुलिस कांस्टेबल उमेश गवई द्वारा शिकायत दर्ज की गई। वसई पुलिस स्टेशन ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 143 (2) और अनैतिक तस्करी अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज करके दो महिला पीड़ितों को छुड़ाया गया है।