मुख्यपृष्ठनए समाचारबिहार के मधुबनी में होली खेलकर नहाने के दौरान तालाब में डूबने...

बिहार के मधुबनी में होली खेलकर नहाने के दौरान तालाब में डूबने से चार युवतियों की मौत

अनिल मिश्र/पटना

बिहार प्रदेश के मधुबनी जिले में आज शुक्रवार को होली के दिन एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। आज यहां होली (धुरखेली, जिसे कादो मिट्टी भी बिहार में कहा जाता है) खेलने के बाद कादो मिट्टी छुड़ाने के लिए तालाब में नहाने गई चार युवतियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। आज पूरे देश में होली त्योहार का धूम है। लेकिन बिहार और झारखंड में होलिका दहन रात बारह बजे होने के कारण यहां पर पहले दिन किचड़ और मिट्टी से होली खेला करते हैं। जिसे आमतौर पर धुरखेली कहा करते हैं। जबकि दूसरे दिन रंग और अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाकर होली मनाई जाती है। आज इसी धुरखेली के दिन ऐसी दुखद खबर सामने आने के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसर गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी प्रखंड स्थित अरेर थाना के परजुआरि गांव के दहिला गांव में यह दर्दनाक हादसा हुए हैं। इस संबंध में घरवालों ने बताया कि सभी युवतियां तालाब में कादो मिट्टी यानी किचड़ धोने और नहाने के लिए पास के तालाब में गई थी। इनमें श्रीकांत राय की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, 25 वर्षीय चंदा, सीयाशरण राय की पुत्री अन्नू कुमारी और कप्पू राय की पुत्री लाखन कुमारी शामिल थीं। इस घटना के सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस संबध में अरेर के थाना प्रभारी नेहा निधि ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी शवों को अंतःप्ररीक्षण करने के लिए मधुबनी के सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम होने के बाद सभी शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

अन्य समाचार