मुख्यपृष्ठनए समाचारअंबरनाथ नपा में कचरा ठेकेदार को सात महीने से बिल नहीं...सफाई कर्मचारियों...

अंबरनाथ नपा में कचरा ठेकेदार को सात महीने से बिल नहीं…सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं…शुक्रवार को काम बंद आंदोलन

अनिल मिश्रा / अंबरनाथ

अंबरनाथ नपा प्रशासन के द्वारा विगत सात महीने से सफाई ठेकेदार को बिल न दिए जाने के कारण सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया, जिसके कारण भूखे-प्यासे काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने परिवार का भरण-पोषण कैसे करें, ऐसा सवाल उनके सामने खड़ा हो गया। अंत में शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने काम बंद आंदोलन किया, जिसके कारण अंबरनाथ शहर में कचरे का बदबू बढ़ने लगा है। ऐसी स्थिति के चलते अंबरनाथ के लोगों के सामने स्वास्थ्य का खतरा मंडराने लगा है। इस घटना की जानकारी होते ही अंबरनाथ प्रशासन की शहर में जोरदार निंदा शुरू हो गई है।
बता दें कि नपा प्रशासन ने समीक्षा कंपनी को कचरा उठाने का ठेका दिया था। अगस्त 2024 से बिल नहीं दिया गया है। सात महीने से बिल नहीं देने से ठेकेदार के सामने कर्मचारियों को वेतन देने, वाहन मरम्मत के लाले पड़ने लगे। ठेकेदार ने सफाई कर्मचारी वर्ग को भी वेतन देना बंद कर दिया। लाचार सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद आंदोलन किया, जिसके कारण अंबरनाथ शहर मे कचरे के कारण बदबू उठने लगी।
इस विषय पर मुख्याधिकारी व प्रशासक अभिजीत पराडकर ने बताया कि ठेकेदार की गलती है। उस सफाई कर्मचारियों को नियमित वेतन देना था, जो उसने नहीं दिया। नपा प्रशासन को नाहक ही बदनाम किया गया। नियम से टेंडर प्रक्रिया शुरू है।

अन्य समाचार

मुस्कान