मुख्यपृष्ठनए समाचारघाती-भाजपा ने महाराष्ट्र के संस्कार का किया सत्यानाश! ...बदलापुर में हुई गोलीबारी...

घाती-भाजपा ने महाराष्ट्र के संस्कार का किया सत्यानाश! …बदलापुर में हुई गोलीबारी पर आदित्य ठाकरे ने जताया गुस्सा

सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र में कानून-सुव्यवस्था दिनों-दिन बिगड़ती चली जा रही है। राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। कोयता गिरोह जैसी घटनाएं हो रही हैं। यहां तक कि बार-बार गोलीबारी की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। महाराष्ट्र में शहर से लेकर गांव तक अपराधों से ग्रसित हो गए हैं। दो दिन पहले तो बदलापुर रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी हुई। इसके बावजूद राज्य के गृहमंत्री दल तोड़ने, परिवार फोड़ने, झूठा इतिहास पढ़ाने और प्रचार करने में व्यस्त हैं। इन्होंने संस्कारी महाराष्ट्र का सत्यानाश कर दिया है। इन शब्दों में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने जोरदार हमला किया। साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपने पोस्ट में गुस्सा भी प्रकट किया। बदलापुर के एक स्कूल में बच्चियों से यौन शोषण का मामला ताजा है। ऐसे में अब बदलापुर रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी गुरुवार शाम व्यस्त समय के दौरान हुई। २५ वर्षीय विकास पगारे ने पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद रेलवे स्टेशन पर अपने साथियों पर गोलियां चला दीं। घटना प्लेटफार्म नंबर एक पर होम प्लेटफार्म के पास की है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और पुलिस ने आरोपी विकास पगारे को गिरफ्तार कर लिया। इससे राज्य में कानून-सुव्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। अब इसे लेकर आदित्य ठाकरे ने घाती-भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

क्रेडिट लेने की राजनीति मत करो, जारी करें आदेश
मुंबई मनपा में क्लर्क भर्ती परीक्षा की दमनकारी शर्तों के खिलाफ आदित्य ठाकरे ने घाती सरकार पर निशाना साधा था। इसके बाद उप मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मनपा आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में क्लर्क भर्ती परीक्षा में दमनकारी शर्तों को रद्द करने का निर्देश दिया गया है। इस पत्र पर आदित्य ठाकरे ने एक बार फिर से देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स एकाउंट पर पोस्ट में कहा है कि क्रेडिट लेने की राजनीति न करें, बल्कि आदेश जारी करिए। लेकिन क्या नगरविकास विभाग आपकी सुनेगा? इस तरह का तीखा सवाल भी आदित्य ठाकरे ने पूछा है।

अन्य समाचार