– आरटीआई से हुआ खुलासा
अशोक तिवारी / नई मुंबई
मुंबई के घाटकोपर में पिछले वर्ष १३ मई को एक विशालकाय इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल होर्डिंग गिर गया था। उसके नीचे दबकर १६ लोगों की मौत हो गई थी और ७४ अन्य लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद बड़े शहरों में होर्डिंग्स लगने के नियमों के बारे में चर्चा शुरू हो गई थी। आरटीआई कार्यकर्ता और लॉ स्टूडेंट रूपेश रविढोने ने इस संदर्भ में नई मुंबई मनपा मुख्यालय से सूचना अधिकार के तहत इलेक्ट्रिक लाइटिंग डिजिटल विज्ञापन बोर्ड के संदर्भ में जानकारी मांगी थी। नई मुंबई मनपा के लाइसेंस विभाग के अध्यक्ष तात्या साहेब गायकवाड ने सूचना अधिकार के तहत जो जानकारी उपलब्ध कराई है, वह चौंकाने वाली है। सूचना अधिकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोनक एडवरटाइजिंग एजेंसी के पाम बीच रोड और नवरत्न होटल के सामने मिलाकर कुल पांच जगह पर परमिशन की डेट खत्म हो चुकी है। इसी तरह नई मुंबई के नेरूल इलाके में लगाए गए विस्टा एडवरटाइजिंग की २ जगह और वाशी क्षेत्र में लगाए गए श्री एडवरटाइजिंग के तीन जगह इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड का परमिशन खत्म हो चुका है। उसके बावजूद यह बोर्ड धड़ल्ले से जलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सीबीडी बेलापुर क्षेत्र में एसएनएस एडवरटाइजिंग और वाशी क्षेत्र की कई जगहों पर सिद्धि इंटरप्राइजेज ( मेसर्स गार्गीज ग्राफिक्स ) द्वारा लगाए गए इलेक्ट्रिक बोर्ड के परमिशन की मियाद खत्म हो चुकी है।
बता दें कि नई मुंबई में कई तरह की जमीनें हैं, जिसमें कलेक्टर लैंड, सॉल्ट पैन लैंड, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट लैंड, बीएमसी लैंड आदि शामिल हैं, इसलिए अगर कोई किसी जमीन पर होर्डिंग लगा रहा है तो उसे संबंधित लैंड अथॉरिटी के साथ ही नई मुंबई मनपा की भीr इजाजत लेनी जरूरी है। मनपा एक सीमित अवधि के लिए परमिशन देती है। इस दौरान जहां पर इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगाया जाना है, वहां की मजबूती और अन्य सुरक्षा मानकों का ऑडिट करती है। इसके अलावा मनपा समय-समय पर इन बोर्डों को चेक करती रहती है कि कहीं उनके गिरने की संभावना तो नहीं है। अगर ऐसी संभावना होती है तो मनपा परमिशन की डेट आगे नहीं बढ़ाती है। लॉ स्टूडेंट रूपेश रविढोने ने आशंका व्यक्त की है कि परमिशन की डेट खत्म होने के बावजूद जल रहे ये इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड कहीं आफत न बन जाएं। रविढोने ने मनपा आयुक्त डॉ. वैâलाश शिंदे समेत मुख्यमंत्री को ईमेल भेजकर शिकायत की है कि क्या घाटकोपर होर्डिंग दुर्घटना जैसी घटना होने का मनपा इंतजार कर रही है।