मुख्यपृष्ठनए समाचारस्कूल जाने की उम्र में बच्चियां जा रहीं ससुराल!

स्कूल जाने की उम्र में बच्चियां जा रहीं ससुराल!

योगेंद्र सिंह ठाकुर / पालघर
पालघर के ग्रामीण इलाकों में बाल विवाह अब भी जारी है। शासन और प्रशासन की सुस्ती के कारण कई लोग इस गैरकानूनी काम को अब भी अंजाम दे रहे हैं, जिससे स्कूल, कॉलेज जाने की उम्र में लाडो पहले वधू बन रही फिर मां। इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। जिले की ३६,००० गर्भवती महिलाओं में से २,००० से अधिक की १९ वर्ष से कम उम्र की जानकारी सामने आई है। यह भी बताया जाता है कि आंगनवाड़ी में पंजीकरण कराते समय १८ वर्ष की आयु का प्रमाण दिए बिना ही पंजीकरण कर दिया जाता है, भले ही उम्र कम हो, ताकि पूछताछ की जरूरत न पड़े। सूत्रों के अनुसार, १८ वर्ष और १९ वर्ष से कम उम्र की गर्भवती महिलाओं की संख्या लगभग २,५०० है। यह संख्या पंजीकृत है, लेकिन कई कम उम्र की लड़कियां कार्रवाई के डर से अपनी गर्भावस्था की रिपोर्ट पंजीकृत नहीं कराती हैं। हालांकि, अगर आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग पंजीकरण से पहले बताई जा रही उम्र सुनिश्चित कर लें, तो ऐसी चीजों को रोका जा सकेगा।

अन्य समाचार