अब मिली ५ साल की सजा
रूस और यूक्रेन के बीच हो रहा युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमेरिका लगातार शांति की पहल कर रहा है इसके बावजूद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। इसी बीच एक हैरान करने वाली खबर आई है। एक रूसी महिला ने अपने सैनिक पति से कुछ ऐसा कहा कि चर्चाओं में आ गया है। उसने युद्ध के दौरान यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार करने के लिए कहा जिसकी वजह से उसे सजा सुनाई गई।
बता दें कि यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने एक रूसी सैनिक और उसकी पत्नी के बीच एक इंटरसेप्ट की गई बातचीत का ऑडियो जारी किया, जिसमें महिला ने अपने पति को यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार करने की अनुमति दी, और प्रोटेक्शन का यूज करने को कहा। इसके बाद रूसी महिला को युद्ध के कानूनों और रीति-रिवाजों का उल्लंघन करने के संदेह में नोटिस दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, एक रूसी नागरिक जिसने अपने पति, एक रूसी सैनिक से यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार करने के लिए कहा जिसके बाद उसे कानूनों और रीति-रिवाजों का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया गया है और कीव के शेवचेनकिव्स्की जिला न्यायालय द्वारा पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है।