मुख्यपृष्ठनए समाचारगोदी मीडिया का एग्जिट पोल!

गोदी मीडिया का एग्जिट पोल!

१५० जिलाधिकारियों को फोन कर धमकाया
नाना पटोले का आरोप

सामना संवाददाता / मुंबई

एग्जिट पोल गोदी मीडिया के हैं। हमने सभी उम्मीदवारों से कहा है कि आखिरी वोट गिने जाने तक वे मतगणना केंद्र न छोड़ें। इस तरह की सलाह देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने १५० जिलाधिकारियों को फोन कर धमकी दी है। इससे पता चलता है कि भाजपा डरी हुई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटोले नागपुर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि यह मतदान जनता ने मोदी सरकार के खिलाफ किया है। ‘इंडिया’ गठबंधन के माध्यम से राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के जरिए गारंटी दी। पटोले ने यह भी कहा कि चुनाव सरकार के खिलाफ जनता के बीच हुआ है इसलिए एग्जिट पोल के नतीजे भले ही भाजपा के पक्ष में हों, लेकिन इंडिया गठबंधन को देश में बहुमत मिलेगा। देश में चौतरफा युद्ध छिड़ गया है इसलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने १५० जिलाधिकारियों को फोन कर धमकी दी है। पटोले ने कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा डरी हुई है।

इंडिया की जीत निश्चित

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि डरने की जरूरत नहीं है। एग्जिट पोल किसी के पक्ष में हो, लेकिन जीत इंडिया गठबंधन की ही होगी। कल राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ ऑनलाइन बैठक हुई।

अन्य समाचार