मुख्यपृष्ठअपराधमुंब्रा में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने चोरी, पुलिस ने...

मुंब्रा में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सामना संवाददाता / मुंब्रा

मुंब्रा में एक घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को मुंब्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुफियान शब्बीर शेख (22 वर्ष) और मेहराज साबिर अली (22 वर्ष) हैं। इन दोनों के पास से पुलिस ने 7 तोला सोने के गहने और 22 तोला चांदी का गहना बरामद किया है, जिसकी कीमत कुल 2 लाख 18 हजार रुपए है।

मुंब्रा पुलिस द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसीपी उत्तम कोलेकर ने बताया कि श्री लंका इलाके के अंजरवाला कॉम्प्लेक्स में रहने वाला एक परिवार 20 मार्च को घर में ताला लगाकर शॉपिंग करने गया था। इसी दौरान आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर वहां रखे सोने और चांदी के गहने चुरा लिए और फरार हो गए। शॉपिंग से वापस लौटने पर परिवार ने घर का नजारा देखा और दंग रह गए।

चोरी की शिकायत मिलने पर मुंब्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। सीनियर पीआई अनिल शिंदे और पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में गोपनीय जानकारी पर आधारित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुफियान और मेहराज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया और उनके पास से चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए गए।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और 1 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। एक बार फिर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अन्य समाचार