मुख्यपृष्ठनए समाचाररिश्तों ने मर्यादा भूली पोते संग भागी दादी! ...मंदिर में जाकर रचाई...

रिश्तों ने मर्यादा भूली पोते संग भागी दादी! …मंदिर में जाकर रचाई शादी

 -सास-दामाद, समधी-समधन के बाद यूपी में नया कांड
अलीगढ़ में अभी सास और दामाद की शादी का मामला सुर्खियों में बना हुआ था, इसी बीच अंबेडकरनगर की एक ५२ वर्षीय महिला ने अपने रिश्ते के पोते के साथ शादी कर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया। चार बच्चों की मां ने पति व समाज के विरोध के बावजूद २८ साल के युवक के साथ शादी कर ली। इसकी जानकारी लगते ही समाज के लोगों ने बहिष्कार किया तो दोनों किसी और प्रदेश के लिए रवाना हो गए। उधर, महिला के पति ने उस पर हत्या की साजिश करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
बसखारी के प्रतापपुर बेलवरिया दलित बस्ती की रहने वाली इंद्रावती (५२) की शादी २० वर्ष पूर्व प्रतापपुर बेलवरिया निवासी चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई थी, जिसके बाद उसने एक लड़की और दो लड़कों को जन्म दिया। चंद्रशेखर के साथ उसकी यह दूसरी शादी थी। शादी के समय उसकी एक पुत्री पहले से ही थी। दो वर्ष पूर्व चंद्रशेखर ने अपनी सौतेली बेटी का विवाह कर दिया था। इस बीच इंद्रावती का चंद्रशेखर से कब मोह भंग होने लगा इसकी खबर किसी को नहीं हुई। इंद्रावती की नजदीकियां आजाद (२८) नामक युवक से बढ़ने लगीं। देखते ही देखते दोनों इतना नजदीक आ गए कि एक दूजे के संग जीन-मरने की कसमें खाने लगे। आजाद एक ही बिरादरी का होने के चलते रिश्ते में महिला का पोता लगता है। दो दिन पूर्व इसकी जानकारी चंद्रशेखर को हुई तो मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा। पुलिस चौकी लहटोरवा में दोनों पक्षों को बुलाकर बात भी की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला। मंगलवार को परिवार व समाज के डर से बेखौफ दोनों ने गोविंद साहब मंदिर में जाकर शादी रचा ली।

अन्य समाचार