मुख्यपृष्ठनए समाचारबिहार के मुंगेर में शहीद एएसआई संतोष सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर

बिहार के मुंगेर में शहीद एएसआई संतोष सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर

अनिल मिश्र / पटना

एएसआई संतोष कुमार सिंह के शहीद होने के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला, मुंगेर के लोग भी गमगीन हो गए। शहीद का शव मुंगेर की पुलिस लाइन में आज लाया गया। जहां संतोष सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और सभी पुलिस जवानों ने नम आंखों से गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कहा कि हमने एक मजबूत सिपाही खोया है घटना में शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
दरअसल कल शुक्रवार की रात शराब माफियाओं के हमले में घायल दरोगा संतोष कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत के बाद पटना से उनका पार्थिव शरीर मुंगेर लाया गया। आज पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में मुंगेर के आरक्षी उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह और एसपी सैयद इमरान मसूद ने पुलिस जवानों के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी। गॉड ऑफ ऑनर के समय सभी पुलिस जवानों की आंखें नम थी।

अन्य समाचार