मुख्यपृष्ठनए समाचारमहाराष्ट्र को नशेड़ी बना रहा है गुजरात! ...ड्रग्स से लेकर गुटखे तक...

महाराष्ट्र को नशेड़ी बना रहा है गुजरात! …ड्रग्स से लेकर गुटखे तक की पड़ोसी राज्य कर रहा है सप्लाई

-सत्ता पक्ष के विधायक ने भी अपनी ही सरकार को घेरा

सामना संवाददाता / मुंबई
शुक्रवार को राज्य विधान मंडल में गुटखे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। महाराष्ट्र में गुटखा बैन होने के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा है। पड़ोसी राज्य गुजरात से गुटखे की सप्लाई हो रही है। ऐसी स्थिति में अब यही कहा जा रहा है कि गुजरात महाराष्ट्र के लोगों को नशेड़ी बनाने पर तुला हुआ है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पर गुजरात के बंदरगाह से ही काफी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ था। राज्य में बड़े पैमाने पर गुटखा गुजरात से आता है। आज गुटखे के कारण कई लोग मर रहे हैं। सरकार को या तो कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए या गुटखे पर प्रतिबंध हटा देना चाहिए। ऐसी मांग विधान सभा में विपक्ष की ओर से की गई। गुटखे को पड़ोसी राज्यों से चोरी-छुपे लाए जाने को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। आश्चर्य तो यह रहा कि इस मुद्दे को सत्ता पक्ष के विधायक ने ही उठाते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। जिसके बाद एक तरफ विपक्ष सरकार की मंशा उजागर करते हुए उसे घेरने में लगा रहा तो वहीं सत्ता पक्ष के लोग सरकार के बचाव में उतरते दिखे।
सदन में शिंदे गुट के विधायक दिलीप लांडे ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत महायुति सरकार पर गुटखे को लेकर चौंकानेवाला आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि साकीनाका पुलिस स्टेशन में गुटखा पड़ोसी राज्य से आता है। सुबह तीन से पांच के बीच सप्ताह में दो बार बड़ी मात्रा में गुटखा आता है। क्या यह सच है और अगर हां तो इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? घाटकोपर पुलिस स्टेशन की सीमा में बीट चौकी के पास दस मीटर की दूरी पर गुटखा और नशीले पदार्थ बेचे जाते हैं, क्या पुलिस को यह दिखाई नहीं देता? उसके सामने के इलाके में सात लोगों का रैकेट है, क्या उस जगह पर कोई कार्रवाई होगी? हीरानंदानी एक उच्च वर्ग का इलाका है।

हीरानंदानी कॉलेज के निकट पान टपरी
हीरानंदानी कॉलेज परिसर से दस मीटर की दूरी पर एक पान टपरी चल रही है। इस स्टॉल के माध्यम से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बेचे जाते हैं, क्या इस पर कार्रवाई की जाएगी? ऐसा उन्होंने यह सवाल उठाया। इस दौरान विधानसभा के पूर्व विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि गुटखा गुजरात से महाराष्ट्र में आता है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि गुटखा पर पाबंदी लागू नहीं कर पा रही है तो पाबंदी ही हटा ले। जिस पर सदन में हंगामा हो गया। राज्य के गृहमंत्री योगेश कदम ने कहा कि गुटखा व्यापारियों को बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने कहा कि विलास लांडे के निर्वाचन क्षेत्र में फईम अहमद शेख नामक व्यक्ति की अपने भाई के नाम पर दुकान है। गुटखा बेचने के आरोप में इस व्यक्ति को पहले भी गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे हटाया भी गया था, लेकिन हाई कोर्ट ने उसे बहाल कर दिया। अगर कोई अनधिकृत रूप से व्यापार कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार