मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनाराह दिखाते गुरुदेव

राह दिखाते गुरुदेव

राह दिखाते गुरुदेव
वह इस युग के थे महावीर
सत्य, अहिंसा, मानव कल्याण से जोड़ गए
वह पूज्य समाधिस्थ संत आचार्य विद्यासागर जी
हम सभी भक्तों को राह दिखाते गुरुदेव।
प्रतिभाओं को तलाशते वह प्रतिभास्थली में
खादी को बढ़ने हथकरघा को बढ़ा गए
गाम माता के लिए गौशाला छोटे बाबा बना गए
हम सभी भक्तों को राह दिखाते गुरुदेव।
उनका दर्शन आज तस्वीरों में जरूर है
पर उनकी मद मद मुस्कान किसी से कम नहीं
अब वह हमें नहीं मिलेंगी, पर उनकी स्मृतियों ने
हमें नम्रता से हमें जीना सिखाया
हम सभी भक्तों को राह दिखाते गुरुदेव।
जीवन की कच्ची माटी को वह
मजबूत घड़ा बना गए
त्याग के पंथ पर अहिंसा की ज्योति जला गए
हम सभी भक्तों को राह दिखाते गुरुदेव।।
-हरिहर सिंह चौहान
मध्य प्रदेश, इंदौर

अन्य समाचार

जीवन जंग