-कर्नाटक के बुजुर्ग दंपति ने खौफ में की खुदकुशी
कर्नाटक के बेलगाव में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों और डिजिटल अरेस्ट से परेशान होकर एक दंपति ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग दंपति ८० साल से ऊपर थे। रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी और उनकी पत्नी पिछले तीन महीने से साइबर ठगों से परेशान थे। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामले में मौत का यह पहला मामला है। बेलागावी के खानापुर स्थित आवास में ८३ साल के डिएगो सांतन नजरेठ और उनकी पत्नी फ्लावियाना (८० साल) का शव पाया गया। डिएगो ने एक सुसाइड नोट में लिखा था कि ठगों ने उनसे पांच लाख रुपए ले लिए। उनकी कोई संतान भी नहीं थी। उन्होंने पुलिस या फिर पड़ोसियों को भी कोई जानकारी नहीं दी थी। फ्लाविना का शव घर के अंदर पाया गया था, जबकि डिएगो का शव घर के बाहर की नाली से निकाला गया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने ही जहरीली गोलियां खाकर खुदकुशी की है। डिएगो ने गोलियां खाने के बाद अपना गला रेतने की कोशिश की और इसके बाद पानी की टंकी में कूद गए।
महाराष्ट्र सरकार में अधिकारी के रूप में हुए थे सेवानिवृत्त
महाराष्ट्र सरकार के सचिवालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी डियोगजेरॉन ने खुद की गर्दन पर चाकू घोंपकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने बताया कि उनकी कलाई पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। फ्लेवियाना के जहर खाने का संदेह है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।