मुख्यपृष्ठविश्वईरान में १५ साल जेल वाले हिजाब कानून पर रोक

ईरान में १५ साल जेल वाले हिजाब कानून पर रोक

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने सोमवार को विवादित हिजाब और शुद्धता कानून पर रोक लगा दी है। इसे पिछले शुक्रवार को लागू होना था, लेकिन इसके खिलाफ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते विरोध के कारण यह पैâसला लिया गया है। इस कानून के मुताबिक जो महिलाएं अपने सिर के बाल, हाथ और पैर पूरी तरह से नहीं ढकेंगी, उनके लिए १५ साल जेल और जुर्माने का प्रावधान है। ईरान में हिजाब लंबे समय से विवाद का मुद्दा रहा है। १९३६ में नेता रेजा शाह के शासन में महिलाएं आजाद थीं। शाह के उत्तराधिकारियों ने भी महिलाओं को आजाद रखा, लेकिन १९७९ की इस्लाम क्रांति में आखिरी शाह को उखाड़ फेंकने के बाद १९८३ में हिजाब जरूरी हो गया।

अन्य समाचार