मुख्यपृष्ठनए समाचारमुलुंड में हिंदी सामाजिक संस्था की ऐतिहासिक ‘फूलों की होली’...हजारों की संख्या...

मुलुंड में हिंदी सामाजिक संस्था की ऐतिहासिक ‘फूलों की होली’…हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

सामना संवाददाता / मुंबई

हिंदी सामाजिक संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित ‘फूलों की होली’ का भव्य आयोजन शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हिंदी भाषी समाज के लोग शामिल हुए, जिन्होंने इस रंगीन उत्सव को अविस्मरणीय बना दिया। फूलों की वर्षा, भक्तिमय भजनों की मधुर गूंज और रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में जीवंतता भर दी। जब पुष्पों की बौछार हुई, तो पूरा माहौल भक्तिरस में डूब गया और दर्शकों ने इसे दिल खोलकर महसूस किया।
संस्था के अध्यक्ष व आयोजक, अविनाश पांडेय ने आयोजन के दौरान कहा, “होली हमारे लिए सिर्फ फूलों की होली व रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और एकता का संदेश देने का अवसर है। यह आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ते रहना हमारा लक्ष्य रहेगा।
इस भव्य आयोजन में अनेक गणमान्य अतिथियों का भी स्वागत किया गया। सम्मानीय अतिथि पंक्तियों में सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी, पूर्व एमएलसी चरण सिंह सप्रा, पूर्व नगरसेवक बीके तिवारी, रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर राय जी, समाजसेवी पंकज मिश्रा, सचिन चौबे, समाजसेवी राजेश पांडेय, `दोपहर का सामना’ के निवासी संपादक अनिल तिवारी, बिरजू मूंदड़ा, हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, कल्पनाथ गिरी, मंगला शुक्ला, अनिल गलगली, आशीष दुबे, सुनील जैन, वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्रा, समाजसेवी एवं व्यवसायी शामिल थे।
कार्यक्रम की सफलता में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका भी सराहनीय रही। समिति में संतोष तिवारी, एड. संतोष दुबे, विजय सिंह, अनिल शुक्ला, दयाशंकर सिंह, मनीष तिवारी, आर.डी. यादव, डॉ. बाबूलाल सिंह, मनीष पाठक, संजय शर्मा, अमित पाल, सौरभ गुप्ता, अखिलेश सिंह, विजय प्रकाश सिंह, विजय प्रताप सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी सक्रिय रहे। महिला विंग से कविता सिंह, बबिता गुप्ता समेत अन्य सदस्यों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आयोजन ने समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

अन्य समाचार