टी म इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने फैंस का दिल जीतने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। बल्लेबाजी हो या दरियादिली… रोहित शर्मा हर जगह एकदम हिट हैं। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, जहां शर्मा जी ने अपने एक फैन के लिए गाड़ी रोकी और उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा कार में सवार हैं, तभी सिग्नल पर गाड़ी रोकते वक्त एक महिला फैन उनकी गाड़ी के पास आती है। वह रोहित से कार के पास तस्वीरें क्लिक करने के लिए कहती है। इस बीच पीछे से उसका एक दोस्त हिटमैन को बताता है कि आज इस लड़की का जन्मदिन है। यह सुनकर रोहित उस लड़की से हाथ मिलाकर उन्हें बर्थडे विश करते हैं। इतने में ‘लकी गर्ल’ के चेहरे पर मुस्कान छा जाती है। यह वीडियो पैंâस को काफी पसंद आ रहा है।