राधेश्याम सिंह / वसई
उत्तर भारतीय गौरव संस्था की तरफ से 16 मार्च, रविवार को होली मिलन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम के.एम. पी. डी. स्कूल, तूलिंज रोड, नालासोपारा (पूर्व) में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिती प्रथम महापौर राजीव पाटील, उप महापौर उमेश नाईक, पत्रकार आर आर सिंह, पत्रकार मुकेश त्रिपाठी, पत्रकार प्रवीण पांडे, पत्रकार सुनील शुक्ला, पत्रकार राज शर्मा, पत्रकार अनिल गोयल, पत्रकार राकेश सिंह, पत्रकार प्रवीण पांडे एवम संस्था के मार्गदर्शक सभापति / नगरसेवक निलेश देशमुख, वरिष्ठ अधिवक्ता मार्कण्डेय तिवारी, राजेश पांडेय, के डी शर्मा, पूर्व सभापति टिकोरी मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, हरि मंगल सिंह, विशाल शुक्ला, दिनेश मिश्रा, अशोक शर्मा, शशिकांत पांडेय, सूरज शुक्ला, संतोष मिश्रा, पद्माकर त्रिपाठी, सी बी सिंह, चंद्रमोहन पांडेय, बालमुकुंद तिवारी, राकेश, हरिकेश, रितेश, पिंटू यादव, अमित पांडेय, ज्ञान देवी पांडेय, संगीता तिवारी, सुमन पांडेय, संगीता मिश्रा, सुनीता पांडेय, छाया मुक्तामणि तिवारी, लीला चौरसिया, प्रिया पांडेय, शीला पांडेय, नंदिनी तिवारी, निलेश इंद्रजीत सहित अन्य कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।
पालघर जिले के लोकप्रिय गायक धर्मेंद्र सिंह (धर्मी), मशहूर लोकगायिका रागिनी प्रजापति, नमिता सिंह और प्रयागराज के मशहूर हिंदी और भोजपुरी गायक पंकज पूरब, विनोद राय की शिव जी झांकी और अनेक भोजपुरी फिल्मी गानों में अपना म्यूजिक दे चुके अनमोल म्यूजिक बैंड की आनंददायक प्रस्तुति का आनंद उठाते हुए होली पर्व की लोकप्रिय ठंढई का आनंद लिए। उत्तरभारतीय गौरव संस्था / सत्संग रामलीला समिति के अध्यक्ष, विनोद श्रीधर पांडेय के अथक प्रयास से होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ।