मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमुलुंड में होली मिलन समारोह का आयोजन, हिंदी सामाजिक संस्था की अनूठी...

मुलुंड में होली मिलन समारोह का आयोजन, हिंदी सामाजिक संस्था की अनूठी पहल

सामना संवाददाता / मुंबई

हिंदी सामाजिक संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित “होली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन 23 मार्च, रविवार की शाम को मुंबई के मुलुंड-पश्चिम में किया जा रहा है। यह आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने और पारंपरिक होली उत्सव को संगीतमय रंग देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में संगीत और मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा गया है। जाने-माने गायक सुजीत गौतम (सारेगामापा रंग पुरवइया विजेता), दीपक सुहाना स्टार नाइट (छोटका खेसारी), प्रिया मिश्रा और सुशील मिश्रा मासूम अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को संगीतमय रंगों से सराबोर करेंगे।

संस्था के अध्यक्ष अविनाश पांडेय (पत्रकार) ने बताया कि यह आयोजन न केवल होली के उल्लास का प्रतीक होगा, बल्कि समाज की एकता और अखंडता को भी मजबूत करेगा। संस्थापक संतोष तिवारी ने सभी गणमान्य लोगों और परिवारों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे यादगार बनाएं।

कार्यक्रम का स्थान और समय:
स्थान: लायंस क्लब ग्राउंड, पुरंदरी स्कूल के सामने, हिरामोंघी हॉस्पिटल के पीछे की गली, वी.पी रोड, मुलुंड वेस्ट, मुंबई 400080
समय: शाम 5:30 बजे से रात 10 बजे तक

संपर्क सूत्र:
अविनाश पांडेय (अध्यक्ष) – 9987792448
संतोष तिवारी (संस्थापक समिति)
हिंदी सामाजिक संस्था परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

अन्य समाचार