राधेश्याम सिंह
वसई। उत्तर भारतीय गौरव संस्था की तरफ से 16 मार्च दिन रविवार को होली मिलन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम के.एम. पी. डी. स्कूल, तूलिंज रोड, नालासोपारा( पूर्व ) आयोजित किया गया था। इसमें कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिती , प्रथम महापौर राजीव पाटिल, मा. उप महापौर उमेश नाईक , पत्रकार आर आर सिंह,पत्रकार मुकेश त्रिपाठी,पत्रकार प्रवीण पांडे, पत्रकार सुनील शुक्ला , पत्रकार राज शर्मा , पत्रकार अनिल गोयल, पत्रकार राकेश सिंह,पत्रकार प्रवीण पांडे एवम् संस्था के मार्गदर्शक मा. सभापति/नगरसेवक निलेश देशमुख , वरिष्ठ अधिवक्ता मार्कण्डेय तिवारी, राजेश पाण्डेय,के डी शर्मा, पूर्व सभापति टिकोरी मिश्रा ,सुरेंद्र मिश्रा ,हरि मंगल सिंह,विशाल शुक्ला, दिनेश मिश्रा,अशोक शर्मा, शशिकांत पाण्डेय, सूरज शुक्ला, संतोष मिश्रा,पद्माकर त्रिपाठी, सी बी सिंह, चंद्रमोहन पाण्डेय, बालमुकुंद तिवारी,राकेश, हरिकेश,रितेश,पिंटू यादव,अमित पाण्डेय, ज्ञान देवी पाण्डेय, संगीता तिवारी, सुमन पाण्डेय, संगीता मिश्रा, सुनीता पाण्डेय, छाया मुक्तामणि तिवारी,लीला चौरसिया , प्रिया पाण्डेय,शीला पाण्डेय, नंदिनी तिवारी , निलेश इंद्रजीत सहित अन्य कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थे।
पालघर जिले के लोकप्रिय गायक धर्मेन्द्र सिंह (धर्मी), मशहूर लोकगायिका रागिनी प्रजापति, नमिता सिंह और प्रयागराज के मशहूर हिन्दी और भोजपुरी गायक पंकज पूरब ,विनोद राय की शिव जी झांकी और अनेक भोजपुरी फिल्मी गानों में अपना म्यूजिक दे चुके अनमोल म्यूजिक बैंड की आनंददायक प्रस्तुति का आनंद उठाते हुए होली पर्व की लोकप्रिय ठंढई का आनंद लिए । उत्तरभारतीय गौरव संस्था/सत्संग रामलीला समिति के अध्यक्ष ,विनोद श्रीधर पाण्डेय के अथक प्रयास से होली मिलन समारोह बड़े धूम धाम से सम्पन्न हुआ।