मुख्यपृष्ठखबरेंविक्रोली में होली स्नेह सम्मेलन संपन्न

विक्रोली में होली स्नेह सम्मेलन संपन्न

सामना संवाददाता / मुंबई

श्री रामलीला उत्सव समिति पार्क साइट द्वारा आयोजित विगत 58 वर्षों से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी श्री रामलीला उत्सव समिति के प्रमुख मार्गदर्शक चंद्रशेखर आर शुक्ल के संयोजन मे समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल की अध्यक्षता मे 16मार्च दिन रविवार को छत्रपति श्री शिवाजी महाराज मैदान पार्कसाईट विक्रोली में हर वर्ष की भाँति इस 59वें वर्ष भी भोजपुरी फिल्मी दुनियाँ के सुप्रसिद्ध गायक सुरेश शुक्ला की टीम के द्वारा होली के शुभ अवसर पर फगुआ, बेलवईया, भोजपुरी लोक गीत का रंगा रंग कार्यक्रम और गायक लालजी यादव, विजय पाल एवं गायिका ज्योति सिंह द्वारा विरहा का जंगी मुकाबला का भी कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम में गुलाब के फूलों से होली खेली गयी कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर उपस्थित मुंबई जीएसटी कमिश्नर अखिलेश पाण्डेय,मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष व सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रो. शुशील पाण्डेय, इंडिया टूडे न्यूज हेड चीफ आशीष मिश्रा, सांसद संजय दीना पाटिल की लड़की राजोल संजय पाटिल, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, रेलवे अधिकारी अजय मिश्र, मुंबई कांग्रेस सचिव रामगोविंद यादव, शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) घाटकोपर उप विभाग प्रमुख सुनील सयाजी मोरे, समाज सेवी अरुण मिश्र, पत्रकार दयाशंकर पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय, आशीष तिवारी, कमलेश मिश्र, पवन पाठक, दिनेश शर्मा, नरेन्द्र उपाध्याय, विजय मिश्र, अनिल मिश्र सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का समिति के अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल के द्वारा राम नामी शाल पुष्प गुच्छ औऱ संकल्प पत्रिका भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल, कोषाध्यक्ष एस पी सिंह,एसईओ आदेश मिश्र, रामबिलास पाठक,आई पी पाण्डेय, सर्वदेव पाण्डेय, राजकुमार तिवारी, बाबुलनाथ तिवारी, मनिकेश तिवारी, राजेश सिंह, बृजेश शुक्ल, अनिल सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद शुक्ल,रत्नेश शुक्ल, सुनील आर सिंह,चंद्रमणि सिंह, चंद्रेश दुबे, संतोष पाठक, राजन सिंह, ब्रम्हदेव दुबे, भोलानाथ मिश्र, प्रदीप मिश्र, प्रिंस जैन,अशोक गुप्ता,तपस्वी चौरसिया, राजेश पाण्डेय, आदेश कुमार मिश्र, संजय मिश्र, सुरेश पाण्डेय, विजय गुप्ता सहित समिति के अन्य लोग मौजूद थे।

अन्य समाचार