राशिफल : अप्रैल

डॉ. विष्णु मोदी
(ज्योतिषी, वास्तु), संपर्क – ९३२३३७१८७३
मेष: आपको अपने परिवार से अच्छी खबर मिलेगी। आपके नए काम में वित्तीय विकास होगा। लीवर और तंत्रिका समस्या में आराम मिलेगा।
वृषभ: आपको नया घर-ऑफिस लेने का योग बन रहा है। वित्तीय विकास बहुत होगा। कान, नाक और अस्थमा में आराम मिलेगा।
मिथुन: आपके रुके हुए काम में प्रगति होगी। नई गाड़ी, घर में नवीनीकरण का योग बन रहा है। डायबिटीज, हर्निया और पाइल्स से आराम मिलेगा।
कर्क: कर्ज से छुटकारा मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई में प्रगति होगी। ऑपरेशन और वैंâसर से आराम मिलेगा।
सिंह: आपको बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने का योग बन रहा है। परिवार के साथ छुट्टी मनाने का मौका मिलेगा। पौरुष ग्रंथि, अल्सर और बैक पेन में आराम मिलेगा।
कन्या: आपको परिवार से मानसिक शांति मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिलने का योग बन रहा है। गर्दन और हड्डी के दर्द में कमी आएगी।
तुला: आपका नाम खेल में बहुत अच्छा होगा। आपको अवॉर्ड मिलने का योग बन रहा है। देश-विदेश की यात्रा होगी। हड्डी, कमजोरी और अपेंडिक्स से आराम मिलेगा।
वृश्चिक: देश-विदेश से नया काम मिलने का योग बन रहा है। कर्ज में कमी आएगी। सिर का दर्द, शरीर में खून की कमी से आराम मिलेगा।
धनु: नया घर और मंदिर बनने का योग बन रहा है। सामाजिक कार्य से उन्नति होगी। दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर से आराम मिलेगा।
मकर: आपको धार्मिक स्थल के दर्शन होंगे। आपके काम में उन्नति होगी। देश-विदेश की यात्रा होगी। पैरों का ऑपरेशन और शरीर में गांठ से आराम मिलेगा।
कुंभ: कर्ज में कमी आएगी। काम और नौकरी में प्रगति होगी। आपको आंख, पेट और थायराइड की तकलीफ में आराम मिलेगा।
मीन: नया बिजनेस और सरकारी नौकरी में प्रगति होगी। देश-विदेश जाने का मौका मिलेगा। घर में किसी को या आपको हड्डी, मसल्स और दांतों की तकलीफ में आराम मिलेगा।

अन्य समाचार