मुख्यपृष्ठराशि-भविष्य10 जुलाई का राशिफल

10 जुलाई का राशिफल

मेष: समय अनुकूल है। धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

वृष: परिवारजनों से प्रेम व्यवहार से बातें करें। क्रोध का परित्याग करें, नहीं तो दिक्कत हो सकती है।

मिथुन: किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने बुद्धि बल के कारण हर कार्य को पूर्ण करेंगे।

कर्क: आप अपनी क्षमताओं के कारण अपना हर कार्य पूर्ण करेंगे। किसी दूसरे के सहयोग से भी कार्य पूर्ण हो सकता है।

सिंह: अपरिचित व्यक्ति पर तत्काल भरोसा न करें। निवेश करने से बचें, आर्थिक क्षति हो सकती है।

कन्या: पारिवारिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। व्यर्थ के खर्चे पर अंकुश लगाएं।

तुला: बुद्धिमानी से कार्य लेने की आवश्यकता है, नहीं तो सामाजिक हानि हो सकती है।

वृश्चिक: किसी मांगलिक कार्य में जाने का योग बन रहा है। परिवारजनों की देखरेख में व्यस्त रहेंगे।

धनु: हनुमान चालीसा का पाठ आपके रुके हुए कार्य को धीरे-धीरे पूर्णता की राह दिखाएगा। अत: हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

मकर: पिता की ओर आपका विशेष झुकाव रहेगा। इसी से आपका मान-सम्मान और आय में वृद्धि होगी।

कुंभ: परिश्रम से मुंह न मोड़े। परिश्रम से ही आपका विकास एवं अर्थ वृद्धी संभव है।

मीन: अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। अपने मूल उद्देश्य से न भटके, नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है।

अन्य समाचार