मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिविशाल ब्राह्मण सम्मेलन 29 दिसंबर को

विशाल ब्राह्मण सम्मेलन 29 दिसंबर को

मुंबई: समस्त ब्राह्मण समुदाय के बहुमुखी विकास के लिए कार्यरत संस्था ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा 29 दिसम्बर 2024 को मुंबई में ब्राह्मण सम्मेलन एवं ब्राह्मण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा ने बताया कि ये कार्यक्रम बड़े पैमाने पर किया जाने वाला है जिसमें बाह्मण समाज की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी तथा समाज की विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मेलन में भारतवर्ष से विभूतियां शामिल होंगी। बाहर से आने वाले बंधुओ के आवास भोजन की पूरी व्यवस्था फाउंडेशन द्वारा की गई है l सम्मेलन का समय और स्थान जल्द ही सुनिश्चित कर दिया जाएगा l कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अरविंद तिवारी राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष , सौरभ तिवारी राष्ट्रीय महासचिव, श्याम जी पाठक राष्ट्रीय संरक्षक, संजय मिश्रा राष्ट्रीय सचिव, विष्णु त्रिपाठी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सुनील दुबे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, तथा करुणेश मिश्रा राष्ट्रीय उपसचिव द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है। इस बारे में अधिक जानकारी अध्यक्ष राजन मिश्रा से 70214 18672 पर प्राप्त की जा सकती है।

अन्य समाचार