मुख्यपृष्ठनए समाचार‘तेरी हड्डियां तुड़वाऊंगी' ... बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने शख्स को हड़काया

‘तेरी हड्डियां तुड़वाऊंगी’ … बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने शख्स को हड़काया

– कांग्रेस बोली, ‘बीजेपी सरकार में गुंडई का लाइसेंस बंटा हुआ है
एक बार फिर से भाजपा के विधायक की दादागीरी देखने को मिली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भाजपा की विधायक अदिति सिंह को लेकर एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो क्लिप के साथ ये दावा किया जा रहा है कि रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह किसी शख्स को फोन पर धमकी दे रही हैं। इस ऑडियो क्लिप को उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी अपने ‘एक्स’ पर शेयर कर भाजपा और विधायक अदिति सिंह पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने लिखा है, `तेरी तो हड्डियां तुड़वाऊंगी, …हड्डियां…तेरी हिम्मत कैसे हो गई मुझसे ऐसे बात करने की…‘यह डायलॉग है रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह का।’
कांग्रेस ने आगे कहा, ‘दरअसल विधायक ने किसी को हड़काने के लिए फोन किया था। भाजपा सरकार में सचमुच गुंडई का लाइसेंस बंटा हुआ है, जिसके सहारे इनके हर कार्यकर्ता गुंडई की जुबान बोलने लगे हैं।

अन्य समाचार