मुख्यपृष्ठसमाचारफडणवीस का करूंगा करेक्ट कार्यक्रम!... जरांगे का एलान-ए-जंग

फडणवीस का करूंगा करेक्ट कार्यक्रम!… जरांगे का एलान-ए-जंग

सामना संवाददाता / मुंबई

मराठा समाज के प्रति नफरत के कारण उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मराठा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपराध दर्ज करा रहे हैं। मराठा योद्धा मनोज जरांगे ने कल चेतावनी दी कि उनकी यह गलत हरकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करेक्ट कार्यक्रम को सही करेगी।
बीड के गेवराई तालुका में रविवार को ‘मुफ्त नौकरी महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में मनोज जरांगे उपस्थित थे। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के लिए मैं मराठा समाज और सत्ता के बीच में एक कांटा हूं। जरांगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस कांटे को निकालना होगा, इस तरह की कोशिश भी उन्होंने की है। उन्होंने साफ शब्दों में चुनौती देते हुए कहा कि मराठा समाज के लिए मैं भी जेल में सड़ने को तैयार हूं।
मन में मराठों के खिलाफ गुस्सा
देवेंद्र फडणवीस का वर्तमान व्यवहार ग्रामीण क्षेत्रों में ‘डूबते का पैर खाई में’ वाली कहावत जैसा है। जरांगे ने कहा कि वे मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज करके बच गए हैं। इससे पता चलता है कि उनमें मराठों के खिलाफ कितना गुस्सा है। जरांगे ने कहा कि एसआईटी टीम उनके डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है और जेसीबी से फूलों की वर्षा करनेवालों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
ऐसा आचरण गृह मंत्री को नहीं देता शोभा
राज्य सरकार मुझसे इतनी क्यों जलती है? ऐसा सवाल पूछते हुए जरांगे ने कहा कि गृह मंत्री को इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता।

अन्य समाचार