चीन की एक कंपनी ने कर्मचारियों को आग खाने के लिए मजबूर किया। अजीबोगरीब टीम-बिल्डिंग इवेंट में कर्मचारियों से जलती हुई रूई की कलियां मुंह में डालकर बुझाने के लिए कहा गया। कंपनी को इस हरकत के लिए सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रोंगरोंग नामक एक सोशल मीडिया यूजर ने इस घटना का खुलासा किया। रोंगरोंग ने खुलासा किया कि वह आग खाने की गतिविधि में शामिल होने के लिए अनिच्छुक थी, लेकिन उसे अपनी नौकरी खोने के डर से ऐसा करने के लिए दबाव महसूस हुआ। करीब ६० कर्मचारियों ने इस इवेंट में भाग लिया था, जिन्हें ६ ग्रुप में बांटा गया था। कंपनी ने कर्मचारियों से कहा कि इससे उन्हें डर पर काबू पाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य कंपनी के नेतृत्व को हमारा दृढ़ संकल्प दिखाना था। यह दिखाना था कि हम जीतना चाहते हैं और हम पैसा कमाना चाहते हैं। जैसा कि २०१६ में पूर्वी चीन में नानजिंग स्थित एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को साहस बढ़ाने के लिए सार्वजनिक रूप से कूड़ेदान चूमने और अजनबियों को गले लगाने के लिए मजबूर किया था। एक यूजर ने खुलासा किया कि उनकी कंपनी ने आंखें बंदकर ऊंचाई से गिरने को कहा, ताकि सहकर्मी उन्हें पकड़ सकें। इसमें कई लड़कियों को चोट लग गई थी।