सामना संवाददाता / कल्याण
सामाजिक संगठन खिदमत फाऊडेशन की तरफ से कल्याण-पश्चिम में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। गरीब और जरूरत मंद परिवारों को हमेशा मदद करने में अग्रणी रहने वाली खिदमत फाऊडेशन ने एक समूह तैयार करके स्वयं खर्च से अब तक सैकडों परिवारों को राशन का वितरण किया है। इस बार रोजा इफ्तार के आयोजन में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधानसभा सह संगठक रूपेश भोईर को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। रूपेश भोईर ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि खिदमत फाऊंडेशन सही मायने में गरीब व जरूरतमंद परिवारों की खिदमत कर रही है। मौजूदा समय में ऐसी संस्थाओं की समाज को जरूरत है। इस इफ्तार के आयोजन में फाऊंडेशन के संस्थापक अरसलन रफीक शेख, तौहित शेख, आफताब खान, सलमान हाशमी, अब्दुल रहमान शेख और ने विशेष मेहनत की।