मुख्यपृष्ठअपराधबिहार में नशे के कारोबारियों ने 72 घंटे के भीतर दो पुलिस...

बिहार में नशे के कारोबारियों ने 72 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारियों को मौत के घाट उतारा…पहले गांजा और दूसरे शराब कारोबारी

अनिल मिश्र / पटना

सुशासन की सरकार वाले बिहार प्रदेश में खाकी वर्दीधारी पुलिस पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते तीन दिनों यानी 72 घंटे के भीतर प्रदेश में दो पुलिस वालों की हत्या कर दी गई। कल शुक्रवार की रात मुंगेर जिले में दो गुटों का झगड़ा छुड़ाने गए एएसआई संतोष कुमार पर भीड़ ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिसके कारण बेहतर इलाज होने के दौरान पटना में दम तोड़ दिया है। इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को आज शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व गत बुधवार को अररिया जिले में अपराधी को पकड़ने गए एएसआई राजीव कुमार मल्ल की हत्या कर दी गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में कल शुक्रवार को दो गुट भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर झगड़ा छुड़ाने पहुंची। इस दौरान एएसआई संतोष कुमार पर बदमाशों ने रड़ (कटारी) से जानलेवा हमला कर दिया। इस संबंध में बताया जाता है कि हमला करने वाले शराब कारोबारी थे। इस हमले में घायल एएसआई संतोष कुमार को गंभीर हालत में उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती करा गया। उसके बाद उन्हें यहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान उन्होंने ने दम तोड़ तोड़ दिया। दिवंगत एएसआई कैमूर जिले के पिपरा के मोहनिया गांव के रहने वाले थे। वहीं इस संबंध में मुंगेर पुलिस ने आज शनिवार को बताया कि सुबह दस बजे एएसआई की हत्या के मुख्य आरोपी रणवीर कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिसकर्मी पर हमला करने के बाद से सभी घर छोड़कर फरार थे। उन पर हत्या का मुकदमा चलाया जाएगा। इस बीच मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि नंदलालपुर निवासी रणबीर यादव शराब पीकर हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने पर डायल 112 से जमादार संतोष कुमार सिंह जवानों के साथ पहुंचे थे। रणबीर के परिवार के सदस्यों ने मिलकर कर धारदार हथियार से संतोष सिंह के सिर पर कई वार कर उन्हें जख्मी कर दिया था। गंभीर हालत में शुक्रवार की देर रात पटना भेजा गया था, जहां शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

अन्य समाचार