मुख्यपृष्ठनए समाचारजफराबाद में पुलिस सुस्त अपराधी चुस्त, बकरी मालिक को उठा ले गए...

जफराबाद में पुलिस सुस्त अपराधी चुस्त, बकरी मालिक को उठा ले गए चोर

मंगलेश्वर त्रिपाठी,

जौनपुर। जफराबाद बीती रात सोमवार को जमैथा पोखरा पर निवासी दशमू पाल को बोलेरो सवार 4 लुटेरे अपनी गाड़ी में जबरदस्ती भर कर उठा ले गए । एक घंटे बाद नईगंज बाजार में छोड़ दिए। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुटने के बाद डरे सहमे पाल जी घर की ओर चल दिए। रास्ता भूल कर सिपाह कि तरफ चल दिए। जोगियापुर पुल पर पहुंचने के बाद होश आया, कचहरी की तरफ जाना है तो पुल से नीचे उतरे और किसी तरह से 4 बजे भोर मेंअपने घर पहुंचे।

दशमू पाल बकरी पालने और चराने का कार्य करते है। इनके पास 15 से 20 बकरिया हैं। सड़क के किनारे घर है। जानकारी के अनुसार 12 बजे रात तक जग ही रहे थे। उसके बाद सोने चले गए लेकिन दशमू पाल अभी सोए नहीं थे। घर के बाहर सो रहे थे। इतने में एक बोलेरो आई और उसमें से चार लोग उतरे और पाल को जबरदस्ती गाड़ी में भर कर उठा ले गए। गाड़ी में पिटाई भी किए चोटे आई हैं। जेब में रखे पैसे ले लिए। आंख पर कपड़ा बांधकर उतार दिए। आंख खुली तो ये अपने आपको नई गंज बाजार में पाए। डरे सहमे भोर में चार बजे अपने घर पहुंचे। घर पर भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी कर चोरों की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि जफराबाद में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां हर सप्ताह तीन चोरियां हो रही हैं। सूबे के मंत्री गिरीश यादव के बेहद करीबी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव की निष्क्रियता का आलम यह है कि क्षेत्राधिकारी को चोरों के खिलाफ मोर्चा संभालना पड़ रहा है।

 

बॉक्स में,,,,,,
सूबे के मंत्री गिरीश यादव के बेहद करीबी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव की निष्क्रियता का आलम यह है कि क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह को चोरों के खिलाफ मोर्चा संभालना पड़ रहा है।

अन्य समाचार