मुख्यपृष्ठसमाचारग्रामीण अस्पताल में नशेड़ी डॉक्टर का नंगा नाच!

ग्रामीण अस्पताल में नशेड़ी डॉक्टर का नंगा नाच!

-सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से लखड़ाई हुई है। स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे चिकित्सा अधिकारी से लेकर कर्मचारी सभी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। इससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच शिंदे सरकार के राज में अब गंदा काम किए जाने का मामला सामने आया है। राज्य के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित एक ग्रामीण अस्पताल में चिकित्सक नशे की हालत में नंगा नाच कर रहा है यानी घूम रहा है। उसकी यह हरकत अस्पताल में लगे सीसीटीवी वैâमरे में वैâद हो गई है। यह मामला सामने आने के बाद शिंदे सरकार की जमकर छीछालेदर शुरू हो गई है। हालांकि, अपनी इज्जत बचाने के लिए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण तालुका के बिडकिन के एक ग्रामीण अस्पताल में यह चौंकानेवाली घटना सामने आई है। यहां के सरकारी अस्पताल का एक ४५ वर्षीय डॉक्टर नशे में धुत होकर अस्पताल में नग्न अवस्था में घूमता हुआ पाया गया है। घटना अस्पताल के सीसीटीवी में वैâद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर टॉयलेट जाते समय अपने कपड़े उतारते हुए भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही उसे अस्पताल की लॉबी में नग्न अवस्था में घूमते हुए देखा जा सकता है। वह हाथ में कपड़ा लेकर परिसर में घूमते और चलते वक्त लड़खड़ाते नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त डॉक्टर नशे का आदी है और वह बिडकिन के सरकारी अस्पताल में काम करता है। यह अस्पताल छत्रपति संभाजीनगर से २० किमी की दूरी पर स्थित है। डॉक्टर का नाम अभी पता नहीं चल पाया है।
मामले में चल रही जांच
स्वास्थ्य सेवाओं की देखरेख करनेवाले जिले के सिविल सर्जन डॉ. दयानंद मोतीपावले ने इस संबंध में कहा है कि मामले की पुष्टि को लेकर गहन जांच चल रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि दोषी पाए जाने पर डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित उपाय किए जाएंगे। हालांकि, डॉक्टर ने किस नशीले पदार्थ का सेवन किया हुआ था, घटना सामने आते ही उस पर क्या कार्रवाई की गई, इस बारे में कोई बोलने को तैयार नहीं है।
पूर्व नगरसेवक से जुड़ी हालिया घटना
हाल ही में सामने आई एक और विचित्र घटना में मीरा-भायंदर मनपा के पूर्व भाजपा नगरसेवक ठाणे-घोड़बंदर रोड पर चेने गांव में अपने होटल के एंट्री प्वाइंट को बंद किए जाने के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए अर्धनग्न हो गए। भाजपा के पूर्व नगरसेवक अरविंद शेट्टी का एक वीडियो पिछले सप्ताह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर वायरल हुआ, जिसमें वे रोते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से स्थानीय शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक से बचाने की गुहार लगा रहे थे। शेट्टी ने आरोप लगाया कि सरनाईक २०१८ में नगरसेवक बनने के बाद से उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनके होटलों को निशाना बना रहे थे।

अन्य समाचार