मुख्यपृष्ठअपराधसीतापुर में विधवा को बंधक बना कर तीन युवकों ने किया दुराचार...

सीतापुर में विधवा को बंधक बना कर तीन युवकों ने किया दुराचार और काटे होंठ…महिला की हालत गंभीर…आरोपी दूसरे मजहब के…गांव में तनाव!

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

यूपी, सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ गुरुवार की देर रात गांव के ही तीन गैर समुदाय युवकों ने महिला के घर में घुसकर न सिर्फ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसके होंठ भी काट दिए। जानकारी के अनुसार, आरोपी आरिफ, किताबू और कादिर ने रात में महिला के घर में घुसकर उसे बंधक बना लिया। इस दौरान तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और बर्बरता की हद पार करते हुए उसके होंठ काट दिए। वारदात के बाद तीनों आरोपी महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में महिला को पहले सीएचसी बिसवा में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी स्थिति में सुधार न होने पर जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में महिला का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक अटरिया प्रकाश कुमार के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

अन्य समाचार