मुख्यपृष्ठअपराधमीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत 5 वर्षों में 1,500 लोगों ने दी...

मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत 5 वर्षों में 1,500 लोगों ने दी अपनी जान…वसई तालुका में नहीं थम रहा बच्चों का आत्महत्या के सिलसिला

राधेश्याम सिंह / वसई

वसई और नालासोपारा में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इसमें एक 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। वसई-विरार शहर में युवाओं में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।
वसई और नालासोपारा में गुरुवार को दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना वसई पूर्व के वालीव में हुई। गणेश साहू (14) अपने परिवार के साथ वसई-पूर्व के भोयदापाड़ा में रहता था। रात को जब घर पर कोई नहीं था, तो बच्चे में पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या किस कारण से किया पता नहीं चल पाया है। इस मामले में वालीव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। दूसरी घटना नालासोपारा-पूर्व के मोरगांव में रहने वाले युवक विष्णु गवाने (18) ने बाथरूम की छत पर लगे लोहे के एंगल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में तुलिंज पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।
पिछले 3 महीनों में हुई आत्महत्याएं
4 अप्रैल, 2025 को नालासोपारा निवासी 20 वर्षीय आर्यन सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे मोबाइल गेम खेलने की लत थी। वह गेम का आदी हो गया और डिप्रेशन होने के कारण उसने आत्महत्या कर ली। 31 मार्च, 2025 को विरार में रहने वाले 12 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़के का नाम स्पर्श पाटील है। 19 मार्च, 2025 को वसई निवासी 27 वर्षीय श्रेय अग्रवाल ने कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण अजीबोगरीब तरीके से आत्महत्या कर ली। उसने बीमारी के कारण अपनी जान दे दी। 27 फरवरी, 2025 को विरार के ग्लोबल सिटी निवासी उदय कुमार काजवा (52) ने अपनी पत्नी वीना (42) और दो बच्चों शिवालिक (5) और वेदांत (11) की हत्या करके आत्महत्या कर ली। 9 जनवरी, 2025 को वसई के कार्डिनल ग्रेसियस अस्पताल की डॉक्टर डेलिसा परेरा (39) ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विभिन्न कारणों से आत्महत्याओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2024 में मीरा- भयंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय में 440 लोगों ने आत्महत्या की। अधिकांश आत्महत्याएं फांसी लगाकर की गईं। वही पिछले 5 वर्षों में 1500 लोगों ने अपनी जान दे दी है।

अन्य समाचार