– श्रुति चतुर्वेदी के हैंडबैग में था पॉवर बैंक, देखकर अधिकारी पगलाए
– ‘चायपानी’ की संस्थापक का सोशल मीडिया पर खौफनाक खुलासा
सामना संवाददाता / मुंबई
जब से डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं, वहां हिंदुस्थानियों को अपमानित करने का अभियान सा छिड़ गया है। कुछ दिन पहले ही हथकड़ी-बेड़ियों में जकड़कर हिंदुस्थानियों को यूएस एयरफोर्स के प्लेन से वापस भेजा गया था। इसके बाद ट्रंप ने मोदी को अपना मित्र बताते हुए हिंदुस्थान पर २६ फीसदी का टैरिफ लगा दिया। अब एक हिंदुस्थानी महिला उद्यमी ने एक अमेरिकी एयरपोर्ट पर उसके कपड़े उतरवाने का आरोप लगाया है। इस उद्यमी का नाम श्रुति चतुर्वेदी है और उसने सोशल मीडिया पर अपने साथ घटित हुई इस खौफनाक घटना का खुलासा किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हिंदुस्थानी उद्यमी श्रुति चतुर्वेदी ने अमेरिकी हवाई अड्डे पर हुई इस दर्दनाक घटना को याद किया।
बुनियादी मानवाधिकारों से किया वंचित
श्रुति को काफी अपमानित करने के साथ ही उन्हें बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित किया गया। यह सब उनके हैंडबैग में एक साधारण पॉवर बैंक के लिए किया गया। अमेरिका की एक हिंदुस्थानी महिला के साथ इस घटिया हरकत पर सोशल मीडिया पर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला है।
हिरासत में लिया
वहां उन्हें एक पॉवर बैंक के लिए हिरासत में लेकर प्रताड़ित किया गया। इस चौंकाने वाली दर्दनाक घटना में श्रुति चतुर्वेदी को अमेरिका के अलास्का में एक हवाई अड्डे पर घंटों तक हिरासत में रखा गया। वहां की भयानक ठंड में श्रुति के गर्म कपड़े उतरवाए गए और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया।
एंकोरेज हवाई अड्डे की घटना
श्रुति ‘इंडिया एक्शन प्रोजेक्ट’ और ‘चायपानी’ की संस्थापक हैं। श्रुति ने सोशल मीडिया पर अपने दर्दनाक अनुभव को साझा करते हुए बताया कि एंकोरेज हवाई अड्डे पर अमेरिकी अधिकारियों ने उनके साथ काफी बदतमीजी करने के साथ उन्हें परेशान किया।
एक पॉवर बैंक के लिए ८ घंटे तक हिरासत में रही महिला उद्यमी!
-अमेरिका में हिंदुस्थानी के साथ शर्मनाक हरकत
श्रुति चतुर्वेदी आठ घंटे की प्रताड़ना के बाद सुरक्षित बाहर निकल आईं, लेकिन इस अनुभव का भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक असर अभी भी उनके साथ है।
एक हिंदुस्थानी महिला उद्यमी श्रुति चतुर्वेदी के साथ अमेरिका में काफी बुरा सुलूक किया गया। अलास्का की महाठंड में श्रुति के गर्म कपड़े उतरवाए गए और तलाशी ली गई। श्रुति को एक कमरे में बंद रखा गया। श्रुति ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
श्रुति चतुर्वेदी का दु:स्वप्न तब शुरू हुआ जब सुरक्षा अधिकारियों ने उनके बैग में एक पॉवर बैंक पाया। अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों को वह खतरनाक लगा और उन्होंने उसे ‘संदिग्ध’ के रूप में चिह्नित किया। इसके बाद श्रुति को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस और एफबीआई द्वारा पूछताछ की गई। वैâमरे पर एक पुरुष अधिकारी द्वारा शारीरिक रूप से तलाशी ली गई। श्रुति ने लिखा, ‘मुझे कल्पना करने की जरूरत नहीं है। पहले से ही सबसे खराब ८ घंटे बीत चुके हैं।’ श्रुति ने बताया कि वैâसे उनके गर्म कपड़े उतार दिए गए, और उन्हें एक ठंडे कमरे में इंतजार करने के लिए मजबूर किया गया। उन्हें टायलेट का उपयोग करने या एक भी फोन कॉल करने की अनुमति नहीं दी गई। उनका मोबाइल फोन और हैंडबैग जब्त कर लिया गया। ऐसे में जिस फ्लाइट में उन्हें सवार होना था, वह छूट गई।
सामान किया जब्त
अधिकारियों ने उनका सामान जब्त कर लिया और उन्हें अपना सामान रखने के लिए केवल एक पतला बैग दिया। यह घटना अमेरिका जानेवाले हिंदुस्थानियों को काफी परेशान करने वाली है। इस घटना के बाद श्रुति खुद काफी बेबस महसूस कर रही थीं, क्योंकि उन्हें हिंदुस्थान में से किसी से भी संपर्क करने की अनुमति नहीं दी गई थी।
विदेश मंत्री को किया टैग
अपनी पोस्ट में श्रुति ने हिंदुस्थान के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय को टैग किया और राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन के तहत बढ़ती सख्त नीतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। इन बदलावों की वजह से यात्रियों, खासकर भारतीय मूल के लोगों में अनिश्चितता और डर बढ़ गया है, जो खुद को अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर जांच के नाम पर प्रताड़ना से गुजरते हैं।
भारतीय बहुत बेबस
श्रुति ने कहा, ‘कल्पना कीजिए कि पुलिस और एफबीआई द्वारा ८ घंटे तक हिरासत में रखा जाए और सबसे हास्यास्पद चीजों के बारे में पूछताछ की जाए।’ उन्होंने कहा, ‘भारत से बाहर, भारतीय बहुत बेबस हैं,’।