मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिउत्तर भारतीय संघ भवन में जस्टिस गुमानमल लोढ़ा और प्रेम कंवर लोढ़ा...

उत्तर भारतीय संघ भवन में जस्टिस गुमानमल लोढ़ा और प्रेम कंवर लोढ़ा के नाम पर लैब का उद्घाटन

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के माता-पिता न्यायमूर्ति गुमानमल लोढ़ा और प्रेम कंवर लोढ़ा के नाम पर बांद्रा-पूर्व उत्तर भारतीय संघ भवन स्थित एमपीएसपी डिग्री कॉलेज में रसायन प्रयोगशाला (केमिस्ट्री लैब) का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि जल्द ही कॉलेज परिसर में एक कौशल विकास केंद्र भी शुरू किया जाएगा। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने माता-पिता के नाम पर रसायन प्रयोगशाला शुरू करने के लिए उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले बांके राम तिवारी और बाबू आरएन सिंह को याद किया गया। लोढ़ा ने आने वाले समय में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की बढ़ती भूमिका को प्रतिपादित करते हुए कहा कि उत्तर भारतीय संघ भवन के शुरू होने वाले कौशल विकास केंद्र में एआई प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था की जाए। इसके लिए कंप्यूटर खरीदने के लिए उन्होंने एक लाख एक हजार रुपए देने की घोषणा की। उत्तर भारतीय संघ के युवा अध्यक्ष संतोष सिंह की तारीफ करते हुए लोढ़ा ने कहा कि वे सुरक्षा, पत्रकारिता और समाजसेवा में नंबर वन हैं। बाबू आरएन सिंह के काम को वे बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि वे भाषण देने में नहीं, काम करने में विश्वास रखते हैं। आज सौभाग्य की बात है कि कॉलेज की रसायन प्रयोगशाला को न्यायमूर्ति गुमानमल लोढ़ा और प्रेम कंवर लोढ़ा का नाम मिला है। समाज के लिए न्यायमूर्ति गुमानमल लोढ़ा ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। वे न्यायमूर्ति से लेकर सांसद रहे और हिंदुओं को एकजुट किया। मंगल प्रभात लोढ़ा की तरफ से हमेशा परिवार की तरह प्रेम मिला है। कार्यक्रम को रमेश बहादुर सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के महासचिव देवेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

अन्य समाचार