मुख्यपृष्ठग्लैमरइनफ्लुएंसर ने लगाए आरोप

इनफ्लुएंसर ने लगाए आरोप

भारतीय क्रिकेटर्स से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सीमा कन्याल ने टीम इंडिया के लेग स्पिनर पर गंभीर आरोप लगाया है। मार्च की शुरुआत में सीमा एक पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थीं। इस पॉडकास्ट की एक क्लिप को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। पॉडकास्ट के दौरान सीमा कन्याल ने टीम इंडिया के लेग स्पिनर को लेकर बताया, उनके पास एक क्रिकेटर का मैसेज आता था। उन्होंने कहा कि मैं शूट पर होती थी बिजी रहती थी। मैं शूट से वापस आई तो देखा कि हर दो घंटे में चार-पांच मैसेज आ रहे थे कि आपको बात नहीं करनी है क्या, आप बिजी हो क्या। उस दौरान उनसे उस क्रिकेटर का नाम भी पूछा गया, लेकिन उन्होंने क्रिकेटर का नाम नहीं बताया बस हिंट दी कि ये मैसेज टीम इंडिया के लेग स्पिनर ने किए थे। इस वक्त वह काफी चर्चा में भी हैं। पैंâस इस वीडियो को देखने के बाद अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सीमा कन्याल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनकी पैâन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। सीमा के इंस्टाग्राम पर ५२८ हजार फॉलोअर्स हैं। सीमा के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं।

अन्य समाचार